Ajit Pawar Convoy : महाराष्ट्र में सैकड़ों गुस्साए किसानों ने शनिवार को अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कार और काफिले पर प्याज और टमाटर फेंके हैं। यह घटना तब हुई, जब अजित पवार ओझर हवाई अड्डे से डिंडोरी जा रहे थे, तभी गुस्साए किसानों ने उनके वाहनों के काफिले को रोक दिया।
राज्य सरकार के खिलाफ लगाए नारे
किसानों ने, राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्याज और टमाटर से कारों को निशाना बनाया। किसानों ने वीआईपी काफिले को काले झंडे दिखाए और किसानों के लिए उचित आजीविका सुनिश्चित करने के लिए प्याज पर निर्यात शुल्क वापस लेने और टमाटर के लिए अच्छे समर्थन मूल्य की मांग की।
किसानों की मांगे
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मीडिया से बताया कि वह सरकार की नीतियों की निंदा कर रहे हैं, उनका कहना है कि किसान मर रहे हैं, इसलिए हम प्याज पर निर्यात शुल्क वापस लेना चाहते हैं और वहीं टमाटर पर भी उचित समर्थन मूल्य की बात कही। हालांकि इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने भीड़ को तीतर-बितर कर दिया। अधिक जानकारी देते हुए बता दें, वर्तमान में फसलों का खुदरा मूल्य 12-18 रुपये प्रति किलो के बीच हैं, जिससे किसान नाराज हैं और लगातार हड़ताल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines