हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: भोपाल में बारिश का तांडव, 80 फीसदी इलाकों में बिजली गुल, क्रूज़ डूबा, देखें वीडियो

विज्ञापन
भोपाल बारिश

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इसके कारण पूरे प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं, वहीं प्रदेश के लगभग सभी बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। राजधानी भोपाल में भी पिछले 24 घंटे से लगातार भीषण बरसात हो रही है, जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में कहीं पर लाइट गई हुई है, वहीं कुछ जगहों पर पेड़ भी गिर गए हैं, जिसके कारण रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश के चलते कई फ्लाइट्स को भी डायवर्ट कर दिया गया है।

बड़े तालाब में डूबा क्रूज

राजधानी में बारिश के चलते सभी तालाब लबालब हो गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल के बड़े तालाब में एक क्रूज डूब गया है। वहीं आसपास मौजूद नावों में भी पानी भर गया और लोग लगातार अपनी नावों को लोहे की जंजीरो से बांध रहे हैं।

तेज़ बारिश ने रोका हवाई सफर, कई फ्लाईट्स हुई रद्द

राजधानी भोपाल में तेज़ बारिश के चलते हवाई सफर भी थम गया है। राजा भोज एयरपोर्ट पर आने वाली एयर इंडिया की दिल्ली की फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया, वहीं एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर बारिश के चलते विजिबिलिटी जीरो हो गई है, जिसके कारण फ्लाइट्स का उतर पाना मुश्किल है।

विज्ञापन

80 फीसदी इलाकों में बिजली गुल

तेज़ बारिश के चलते भोपाल में जगह-जगह पर पेड़ गिर गए हैं, जिसके चलते बिजली गुल हो गई है। राजधानी में 80 फीसदी से भी ज्यादा इलाकों में लाइट नहीं है, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं बिजली कर्मचारी लगातार लाइट सुधारने के कार्य में जुट गए हैं। बिजली विभाग ने लोगों से सब्र रखने की अपील की है।

बाइक सवार पर गिरा पेड़, हालत गंभीर

भोपाल के ही तरुण पुष्कर के पास बाइक सवार पर पेड़ गिर गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। वहीं पेड़ के साथ साथ मोटी दीवार भी गिर गई है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola