मुरैना: रविवार की सुबह मुरैना जिले के देवरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक विक्षिप्त युवक नग्न अवस्था में पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे देखकर हर तरफ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी लोग चिल्ला- चिल्ला कर उसे उतरने के लिए प्रोत्साहित करने में लग गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को दी, जिसके बाद राजस्व विभाग, पुलिस टीम, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीम युवक को बचाने के लिए मौके पर तो पहुंची। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक टीम युवक को नहीं उतार पाई।
तमाशबीन बनीं पुलिस की टीम, ग्रामीणों ने उतारा नीचे
दरअसल ये घटना देवरी गांव की है जहां पर रहने वाले रहीम खान जो की मानसिक रुप से विक्षिप्त है अपने सारे कपड़े उतारकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहां से कुदने की धमकी देने लगे। जिसे देखकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं प्रशासन की टीम भी पहुंची और उसे बुलाकर उतारने का प्रयास करने लगी लेकिन वह नहीं माना।
प्रशासन की टीम 2:30 घंटे तक मशक्कत करती रही तभी गांव के ही दो युवक पवन डण्डोतिया और राहुल जाटव पानी की टंकी पर चढ़े और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रस्सी के सहारे युवक को पानी की टंकी से नींचे उतारा गया।
उक्त युवक ने खुद का नाम रहीम खान निवासी आगरा बताया है, युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने आगरा पुलिस के जरिए युवक के स्वजनों को खबर कर मुरैना आने की सूचना भेजी है। पानी की टंकी पर चढ़े युवक की जान बचाने वाले दोनों युवक पवन डण्डोतिाय और राहुल जाटव को देवरी ग्राम पंचायत के सरपंच ने 200-200 रुपये का इनाम दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines