इंदौर: मध्यप्रदेश में लहसुन और प्याज के कम दाम मिलने पर नाराज़ किसानों का प्रदर्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। किसानों द्वारा कहीं पर चक्काजाम किया जा रहा है वहीं कई जगहों पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का पुतला भी दहन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में किसानों ने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार को किसनों ने जमकर हल्लाबोल किया। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के मुखोटे लगाकर लहसुन की माला पहनकर प्रदर्शन किया।
कलेक्टेट पर जमकर की नारेबाज़ी
रविवार को इंदौर कलेक्टोरेट के सामने युवा किसान संघ ने फसलों के उचित दाम नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि व्यापारी ₹1 किलो लहसुन खरीद रहे हैं। वहीं प्याज भी काफी सस्ता बिक रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों के लगातार भाव कम होने से किसानों के सामने जीने मरने का संकट पैदा हो गया है। हालात यह है कि फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पीएम एक तरफ आत्मनिर्भर किसान का वारा देते हैं। दोगुना आमदनी की बातें करते हैं। वहीं सरकार भी किसानों की तरफ देखने को तैयार नहीं है। लिहाजा हम प्रदर्शन अपनी बातें सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
सड़क की जाम, मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन
आक्रोशित किसानों ने महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर भी चक्का जाम कर अपनी ऊपज जिसमें लहसुन, प्याज और सोयाबीन के पौधे सड़कों पर फेंक दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी पुतला फूंक दिया। इसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ करीब दो घण्टो तक कई किलोमीटर का जाम लग गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म
35 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
52 mins agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
54 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
6 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
6 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines