Monu Manesar handed over To Rajasthan Police on court orders: हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को भरतपुर पुलिस को सौंप दिया है। हरियाणा पुलिस ने आज सुबह मोनू को मानेसर से अरेस्ट किया था। डीग पुलिस मोनू से नासिर-जुनैद हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करेगी। मोनू मानेसर का नाम नासिर-जुनैद हत्याकांड में आया था। बता दें कि इससे पहले हरियाणा पुलिस ने सुबह मानेसर से उसे अरेस्ट कर नूंह कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया था। इस बीच राजस्थान पुलिस ने उसकी कस्टडी मांगी। जिसे जज ने मंजूर कर लिया। फिलहाल राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर को अरेस्ट कर कामां मेवात ले आई है। फिलहाल पुलिस नासिर-जूनैद हत्याकांड में पूछताछ करेगी।
राजस्थान पुलिस उसे पिछले करीब 8 महीनों से ढूंढ रही थी। बता दें कि 16 फरवरी 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो गाड़ी में 2 जली हुई लाशें मिलीं थीं। जांच में सामने आया कि ये लाशें राजस्थान के भरतपुर घाटमिका गांव के जुनैद और नासिर की थीं। मामले में दोनों के परिजनों ने हरियाणा के गो-रक्षकों पर जिंदा जलाने का आरोप लगा था।
राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा
मामले में भरतपुर एसपी मृदुल कछावा ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव को हिरासत में लिया है। भरतपुर पुलिस को नासिर-जुनैद केस में उसकी तलाश थी। हमारे अधिकारी उनके संपर्क में हैं। उनकी प्रकिया पूरी होने के बाद उसे लेने के लिए हमारे अधिकारी यहां से रवाना हो जाएंगे।
यह था मामला
राजस्थान के भरतपुर के पहाड़ी गांव घाटमिका के निवासी नासिर और जुनैद को 15 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन हरियाणा के भिवानी में बोलेरो में दोनों के कंकाल बरामद हुए थे। मेडिकल रिपोर्ट के बाद यह पुष्टि हो गई थी कि दोनों कंकाल नासिर और जुनैद के ही थे। मामले में दोनों के परिजनों ने बजरंग दल से जुड़े गोरक्षक मोनू मानेसर और उसके साथियों पर मारपीट के बाद जिंदा जलाकर मार देने का आरेाप लगाया था। हालांकि भरतपुर पुलिस इस मामले मे मोनू के अलावा 8 अन्य अपराधियों को पहले ही पकड़ चुकी थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
8 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
9 hrs agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
11 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
12 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
13 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
14 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
15 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines