मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के तेवर अब पूरी तरह ठंडे पड़ चुके हैं. बिहार से गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे लेकर उत्तर प्रदेश पहुंची, तो आरोपी मौलाना के पैर में पट्टी बंधी दिखी और वह पुलिस कस्टडी में लंगड़ाकर चलता नजर आया. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जहर उगलने वाले अब्दुल सलीम की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह काफी लाचार नजर आ रहा है.
गिरफ्तारी के वक्त भागने की कोशिश या अन्य कारणों से उसके पैर में चोट लगने की बात कही जा रही है. पुलिस हिरासत में उसकी लंगड़ाती हुई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. लोगों का कहना है कि कानून का हाथ बहुत लंबा होता है और किसी की मां के खिलाफ अपशब्द कहने वाले का अंजाम यही होता है.
बिहार से यूपी तक पुलिस का शिकंजा
बता दें कि आरोपी ने एक विवादित बयान देकर न केवल सीएम योगी की माताजी का अपमान किया था, बल्कि प्रदेश का माहौल खराब करने की भी कोशिश की थी. बहराइच पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम लगातार उसके पीछे लगी थी. लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने उसे बिहार से धर दबोचा. पुलिस टीम उसे सड़क मार्ग से यूपी लेकर आई, जिसके बाद उसकी सुरक्षा और मेडिकल जांच कराई गई.
कोर्ट ने नहीं दी राहत, सीधा जेल
बहराइच पुलिस ने आरोपी मौलाना को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया. मामले की गंभीरता और साक्ष्यों को देखते हुए कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर सराहना हो रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म
36 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
53 mins agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
55 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
6 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
6 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines