Viral Video: तिरंगे से स्कूटर साफ कर रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

national flag

नई दिल्ली: हर भारतीय को बचपन से ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान करना सिखाया जाता है। तिरंगे के प्रति कोई भी अनादर या अवमानना ​​आरोपी को तीन साल के लिए जेल भी भेज सकती है। दिल्ली में तिरंगे का अनादर करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने 52 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति तिरंगा से अपने स्कूटर की सफाई करता दिख रहा है। घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है और वीडियो में तिरंगे का अनादर करने वाला शख्स उत्तरी घोंडा इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन

https://twitter.com/hem_men1/status/1567460779200217088

वीडियो में शख्स मुड़े हुए झंडे से अपने सफेद स्कूटर की सफाई और धूल झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो देखे जाने के बाद यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। भजनपुरा पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया झंडा और उसकी स्कूटी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। आरोपी ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने ये जान-बूझकर नहीं किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ