हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं कैमिस्ट्री की प्रोफेसर ममता पाठक? जिन्हें हाई कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में डॉ. नीरज पाठक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने ममता को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

एमपी के छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक, जिसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। उसे एमपी हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाई कोर्ट ने ममता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ममता पाठक का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का बड़ा विषय बना था। आरोपी ममता ने बिना वकील की मदद से ही अपना मामला खुद लड़ा था।

कौन हैं ममता पाठक?

मध्य प्रदेश के छतरपुर में ममता, एक लोकल सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थीं। उनको अपने पति की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया था। आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोप लगाया गया। हालांकि, ममता अप्रैल में अदालत में अपने आपको रिप्रेजेंट खुद ही कर रही हैं। आरोपी ममता को हत्या का दोषी पाया गया और साल 2022 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, लेकिन उन्होंने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट की शरण ली। एमपी पुलिस ने ममता पाठक को अपने पति, जो सरकारी डॉक्टर थे और रिटायर हो गए थे। उनको नींद की गोलियां दीं और बिजली के झटके देकर हत्या की थी।

विज्ञापन

क्या था मामला?

2022 में सरकारी डॉक्टर का हत्या का मामला सामने आया था। दरअसल, नीरज पाठक का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से कुछ विवाद चल रहा था। जिसके बाद 2021 में अचानक नीरज पाठक अपने ही घर में मृत पाए गए थे। पुलिस को पहले लगा था कि मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले पर सवाल उठ गए।

विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में पाया दोषी

जिला अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट के बेस्ड पर ममता को दोषी पाया। फिर उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब कुछ टाइम के लिए अपने बेटे की देखभाल के लिएअंतरिम जमानत मिल गई थी। इस दौरान आरोपी ममता ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले को जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती देकर खुद ही अपना केस लड़ा था।

विज्ञापन

कोर्ट में ममता ने बहुत चालाकी के साथ पेश कर बताया कि थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न एक टाइप के दिखते हैं। सिर्फ केमिकल एनालिसिस करके दोनों में फर्क पता चल सकता है। ऐसा जवाब सुनकर कोर्ट भी में सब चौंक गए थे। यह मामला काफी वायरल भी हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola