Digital Arrest : कभी देखा है फ्रॉड टॉर्चर? ठगों ने निकाला डराने का नया तरीका

Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले ठगों ने लोगों को डराने का अब नया तरीका खोज निकाला है। ‘फेक टॉर्चर’ का वीडियो दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है।

Digital Arrest
विज्ञापन

Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट धोखेबाजों का यह सबसे नया और आधुनिक तरीका है। ठग पुलिस बनकर ऑडियो कॉल या फर्जी वीडियो कॉल के जरिए परिवार के किसी सदस्य को गंभीर गुनाह के आरोप में गिरफ्तार करने की बात करते हैं और बदले में पैसे मांगते हैं। अब ठग एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। ठगों का नया चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स को बर्फ की सिल्ली पर लिटाया गया है और पुलिस की ड्रेस में कुछ लोग वहां दिखाई दे रहे हैं। शख्स जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स बिना मारपीट के ही चिल्ला रहा है। जैसे वह किसी को बस चीख सुनाने की कोशिश कर रहा हो।

विज्ञापन

भोपाल में ठग पुलिस बनकर फोन करते हैं और फिर अश्लील फिल्म देखने या धोखधड़ी का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की बात करते हैं। इसके बाद थर्ड डिग्री का फेक टॉर्चर दिखाकर डराने की कोशिश करते हैं। डरा, धमकाकर मामले को खत्म करने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं।


भोपाल में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 8 महीने में भोपाल से 20 से ज्यादा मामले आए सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा की ठगी भोपाल में हो चुकी है। प्रशासन द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी लोग डिजिटल अरेस्ट के शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो डिजिटल अरेस्ट कर स्कैमर्स हर दिन 6 करोड़ रुपये की ठगी कर रहे हैं। इस साल मात्र 10 महीनों में ही ठग 2140 करोड़ रुपये का चूना लगा चुके हैं। हर महीने साइबर अपराधी औसतन 214 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ