Ujjain Couple Assault Video Viral: मजनूं ने लैला से प्यार किया तो उसे लोगों ने खौफनाक सजा दी। पत्थर मार-मार कर पीटा। प्यार करने की ऐसी ही खौफनाक सजा मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़के को दी गई। युवक को सजा देने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
युवक ने एक शादीशुदा महिला से प्रेम किया, जिससे शादी करने के लिए वह उसे लेकर राजस्थान चला गया, लेकिन लड़की के गांव वाले दोनों को पकड़ लाए। युवक को पेड़ से बांधकर जूते चप्पलों की माला पहनाई। बाल काट दिए। पेशाब पिलाया, बुरी तरह पीटा। बेइज्जत और शर्मिंदा किया। महिला को भी बुरी तरह पीटा।
ग्रामीण बोले- आपस में सुलझा लेंगे मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भाटपचलाना का है। हालांकि पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मारपीट के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। पीड़ित और सजा देने वाले दोनों बंजारा कबीले के हैं। महिला शादीशुदा है और 2 बच्चों की मां है, लेकिन वह दोनों बच्चों को छोड़कर युवक के साथ राजस्थान भाग गई। गांव वालों को मामले का पता चला तो उन्होंने कहा कि मामला गांव का है तो हम मिलकर सुलझा लेंगे, पुलिस की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों राजथान में मिले।
बालों में उस्तरा फिरवाया, वीडियो बनाया
बताया जा रहा है कि ग्रामीण खुद राजस्थान जाकर महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर लाए। उन्होंने युवक को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसे थप्पड़-चप्पलों से पीटा। जूते-चप्पलों की माला बनाकर गले में पहनाई। उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। मौके पर दोनों के घर वाले भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों को भला बुरा कहा। इस दौरान गांव के लोग युवक का मजाक उड़ाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। लोगों ने युवक के बालों में अजीबोगरीब तरीके से उस्तरा फिरवा दिया। उसे अपमानित करते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिस महिला को वह ले गया था, उसके हाथों से भी पिटवाया।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
23 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
4 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines