हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोनम से हुई थी भाई की 3 मिनट की मुलाकात, राजा की मां से बोला- इसलिए बहन को नहीं मारा

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम मुख्य आरोपी है। सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां से माफी मांगी और कहा कि दोषी होने पर बहन को फांसी दी जाए। राजा की मां के गले मिलकर रोते सोनम का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
सोनम रघुवंशी के भाई राजा रघुवंशी की मां से मुलाकात की है (फोटो सोर्स- ANI/PTI)

राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी सोनम मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जब सोनम पर हत्या करवाने का आरोप लगा और मेघालय पुलिस उसे अपने साथ ले गई तो उसका भाई गोविंद राजा की मां से मिलने पहुंचा। राजा की मां के सामने पहुंचते ही गोविंद फूट-फूट कर रो पड़ा और उन्हें गले लगा लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा की मां और सोनम का भाई गोविंद गले मिलकर रो रहे हैं। इस दौरान गोविंद ने राजा की मां को बताया कि सोनम से वह तीन मिनट के लिए मिला था। इस पर राजा की मां ने पूछा, “तुमने उसे मारा क्यों नहीं?” इसके जवाब में गोविंद ने कहा कि वह पुलिस की सुरक्षा में थी,मीडिया के लोग भी था, ऐसे करना संभव नहीं था।

‘गोविंद ने राजा के परिजनों से मांगी माफी’

राजा की मां ने कहा कि गोविंद राजा के लिए दुखी था लेकिन सोनम के लिए सहानुभूति नहीं थी। उन्होंने कहा कि सोनम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। गोविंद ने यह भी कहा कि वह राजा की ओर से कोर्ट में सोनम के खिलाफ केस लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


राजा रघुवंशी की भाभी ने बताया कि सोनम के पास दो मोबाइल फोन थे। एक फोन ऑफिस के काम के लिए है और दूसरा निजी इस्तेमाल के लिए। मैंने उसे अक्सर कॉल पर बात करते नहीं देखा, लेकिन वह लगातार मैसेज करती रहती थी। उसका फोन हमेशा उसके पास रहता था। मेरी मांग है कि उसे जल्द से जल्द फांसी दी जाए, क्योंकि हमने जो खोया है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।

‘सोनम को मिलनी चाहिए फांसी’

राजा की भाभी ने आगे कहा कि गोविंद ने हमसे माफी मांगी और कहा कि अगर उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी मिलनी चाहिए। लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, हमें किसी की माफी नहीं चाहिए, सोनम को फांसी मिलनी ही चाहिए।

विज्ञापन

एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सियेम ने कहा कि हम आरोपी को अभी यहां लेकर आए हैं और अब गहन जांच शुरू होगी। हमारे पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पूरी जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola