हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाहा के परिवार को बड़ा झटका, सदमे में गई दादी की जान

राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल और सोनम के साथ मिलकर साजिश रचने वाले राज के परिवार को बड़ा झटका लगा है। सदमे में उसकी दादी की मौत हो गई है।

विज्ञापन
राजा हत्याकांड में शामिल और सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की दादी का निधन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

सोनम रघुवंशी के साथ मिलकर राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। राज के गिरफ्तार होने के बाद से ही उसके परिवार लोग सदमे में थे। अब खबर है कि राज की गिरफ्तारी और उसके ऊपर लगे आरोप से सदमे में आकर उसकी दादी की मौत हो गई है।

राज का परिवार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। यहीं पर राज कुशवाहा की दादी का निधन हुआ है। राज कुशवाहा की दादी रामलली का निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि राज की गिरफ्तारी के बाद से ही वह बीमार चल रही थीं। इसके बाद कल रात को उनका निधन हो गया है।

राज के घरवालों से भी होगी पूछताछ

वहीं मेघालय पुलिस की टीम इंदौर में मौजूद हैं, जो सोनम रघुवंशी के परिजनों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद शिलांग पुलिस राज कुशवाहा के घर भी जाएगी और उसकी मां और बहनों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

जांच के लिए मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को लेकर उस जगह गई थी, जहां राजा की हत्या की गई थी। तब पुलिस ने कहा था कि अब इस हत्याकांड को लेकर पूरी तस्वीर साफ है। कब और किसने हमला किया था? पहला हमला किसने किया था? और जब सोनम पर हमला हुआ तो वह कहां खड़ी थी? इससे जुड़ी खबर आप यहां पढ़ सकते हैं।

वहीं इसी बीच केस की जांच के दौरान ‘संजय वर्मा’ नाम के एक शख्स का जिक्र आया तो सबके कान खड़े हो गए कि आखिर ये शख्स कौन है। सोनम रघुवंशी की करीब 1 महीने तक संजय वर्मा नाम शख्स के साथ 234 बार बातचीत होने के रिकार्ड मिले हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद सवाल उठने लगा कि आखिर राजा, राज के बाद ये संजय वर्मा कौन है?

विज्ञापन

कौन है ये संजय वर्मा?

पुलिस अब ये जांच करने में जुटी रही कि आखिर संजय वर्मा नाम का शख्स कौन है। चौंकाने वाली बात ये है कि संजय वर्मा कोई और नहीं बल्कि ये राज ही था, जो नाम बदलकर सिमकार्ड लिया था, सोनम ने भी उसका नाम बदलकर सेव किया हुआ था, जिससे किसी को शक ना हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola