हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया पत्नी के साथ कुकिंग का वीडियो, सिलेंडर की कीमत को लेकर कांग्रेस ने कसा तंज

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में शिवराज ने लिखा- जीवन संगिनी को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी खाना बनाती दिख रही हैं जबकि शिवराज सिंह वहीं बैठे दिखे।वीडियो को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

वीडियो में शिवराज सिंह चौहान को अपनी पत्नी के साथ ओपन एरिया में बैठे देखा जा सकता है, जहां उनकी पत्नी खाना बनाती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”जीवन संगिनी को विवाह वर्षगाँठ की शुभकामनाएं।”

वीडियो में कुछ अन्य महिला भी चूल्हे पर रोटियां बनाती दिख रही हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आदरणीय मामा जी। अब आपका चूल्हा जलाने का झंझट जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

सीएम शिवराज के बेटे का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर हमला करने के बाद शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने पलटवार किया और कहा कि सबसे पुरानी पार्टी प्यार और रिश्तों की पवित्रता को नहीं समझती है।

उन्होंने कहा, ”बीते 32 साल से मेरी मां मेरे पिता के साथ खड़ी हैं और उनकी ताकत बनी हैं। सुख-दुख में वे सहारा की स्तंभ रही हैं। हालांकि, कांग्रेस रिश्तों और प्यार की पवित्रता को नहीं समझती। वे ऐसा क्यों करते हैं? कांग्रेस के नेताओं को ‘चरित्र’ शब्द की समझ नहीं है।

विज्ञापन

कार्तिकेय ने कहा कि जनता की सेवा करना मेरे पिता का परम कर्तव्य है। उन्हें परिवार के लिए बहुत कम समय मिलता है और कभी-कभी वे इन खूबसूरत पलों को साझा करते हैं। लेकिन कांग्रेस इतना नीचे गिर गई है कि वह इन पलों का उपयोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। भगवान बजरंगबली अनमोल की रक्षा करें मेरे माता-पिता की बुरी नजरों से बचाए।

कांग्रेस ने किया है 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर का वादा

कांग्रेस ने घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश में महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

2018 के विधानसभा चुनावों के बाद 230 सदस्यीय सदन में 114 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने कमनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। बीजेपी ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी।

मार्च 2020 में तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कई विधायकों के भाजपा में चले जाने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

विज्ञापन

(https://www.topskitchen.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola