Shivraj government: शिवराज सरकार ने चुनावी साल में एक और बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों का मानदेय बढ़ा दिया है। इससे पहले शिवराज सरकार ने सरपंच और पंचों का मानदेय बढ़ाया था। सरकार के इस फैसले का राजपत्र भी जारी हो गया है।
महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों का मानदेय बढ़ाया गया
बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद से ही इस बात की चर्चा तेज थी कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। जब सरपंच और पंचों का मानदेय बढ़ा तो इस बात को और जोर मिला था। जबकि अब सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। यह आदेश मध्य प्रदेश राजपत्र में भी प्रकाशित हो गया है।
और पढ़िए – शिवराज सरकार इस दिन करेगी बड़ा आयोजन, चुनावी साल में अहम होगा यह कार्यक्रम
अब ऐसा मिलेगा वेतन
- महापौर को अब 22 हजार रुपए पारिश्रमिक और 5 हजार भत्ता मिलेगा
- नगर निगम अध्यक्ष को 18 हजार रुपए पारिश्रमिक और 2800 भत्ता मिलेगा
- नगरीय निकायों के पार्षदों को 12 हजार रुपए वेतन मिलेगा
नगरीय निकायों में 12 साल बाद सैलरी में बढ़ोतरी हुई है, अभी मेयर की सैलरी 11 हजार थी इसके साथ ही उन्हें अलाउंस भी मिलता है। नगर निगम अध्यक्ष की सैलरी नौ हजार थी साथ ही नगर निगम पार्षद की सैलरी छह हजार है, इसके साथ ही उन्हें कई प्रकार का भत्ता भी मिलता है। वहीं नगर निगम पालिका अध्यक्ष की सैलरी अभी 3000 थी, उपाध्यक्ष की 2400 और पार्षद की 1800 है, नगर परिषद अध्यक्ष की सैलरी 2400, उपाध्यक्ष की 2100 और पार्षद की 1400 थी। लेकिन अब यह बढ़ गई है।
और पढ़िए – शिवराज सरकार इस दिन करेगी बड़ा आयोजन, चुनावी साल में अहम होगा यह कार्यक्रम
2022 हुए थे नगरीय निकाय चुनाव
बता दें कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 2022 में हुए थे। प्रदेश के 16 नगर निगमों महापौर चुनाव में 9 में बीजेपी को जीत मिली थी, जबकि 5 कांग्रेस के जीते थे। इसके अलावा एक नगर निगम में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। एक महापौर प्रत्याशी निर्दलीय जीते थे। जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines