---विज्ञापन---

जिसे बेटा मानकर पाला, उसी ने मां को मार डाला, MP के 12वीं टॉपर के कातिल बनने की कहानी

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। महिला उसको अनाथालय से लेकर आई थी, जिसकी खूब अच्छे से परवरिश की। लेकिन लालच ने बेटे को हैवान बना दिया। बेटे ने अपनी मां की हत्या कर शव को छिपा भी दिया।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के श्योपुर में बेटे ने ही मां की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। लेकिन जांच के बाद सामने आया कि बेटे ने ही मां का मर्डर किया है। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बेटे ने मां के शव को जमीन में गाड़ दिया था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की बहुत कोशिश की। आरोपी ने खुद ही मां के बारे में शिकायत दी थी। आरोपी पढ़ाई में होनहार रहा है, उसके 12वीं कक्षा में 94 प्रतिशत नंबर आए हैं।

पुलिस ने जब महिला की तलाश शुरू की, तो सारा भेद खुल गया। आरोपी बेटे ने 6 मई को मां का मर्डर किया। पुलिस ने आरोपी को 8 मई को अरेस्ट किया है, 9 मई को उसके घर की तलाशी ली गई है। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने पॉश कॉलोनी 7 में बुजुर्ग महिला की सोते समय हत्या की। इसके बाद शव को बाथरूम के भीतर दबा दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मृतक महिला की पहचान ऊषा देवी के तौर पर हुई है। भुवनेंद्र पचौरी व उनकी पत्नी ऊषा देवी को औलाद नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने अनाथ आश्रम से बच्चे को गोद लिया था। आरोपी दीपक को जब गोद लिया गया था, तब वह सिर्फ 2 साल का था।

यह भी पढ़ें:संदेशखाली में दो महिलाओं ने TMC नेता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों से किया इंकार, कहा- बीजेपी ने बनाया दबाव

---विज्ञापन---

भुवनेंद्र सिंह सरकारी नौकरी करते थे। जो 2015 में रिटायर हुए, उनकी अगले साल हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि मां-बेटा पिता की मौत के बाद साथ रह रहे थे। लेकिन दोनों के बीच अनबन रहती थी। इसलिए बेटा दिल्ली चला गया था। चार दिन पहले ही वह दिल्ली से लौटा था। अपनी मां की रात के समय हत्या कर दी और शव को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। 5 मई के बाद महिला को पड़ोसियों ने नहीं देखा था।

आरोपी ने प्रॉपर्टी के लिए ली मां की जान

आरोपी ने बताया कि वह शेयर मार्केट में 16 लाख रुपये का नुकसान झेल चुका था। मकान और 30 लाख की एफडी मां के नाम पर थी। जिसे हड़पने के लिए हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद बेटे ने रिश्तेदारों को सूचना दी कि मां लापता हो गई है। जिसके बाद पुलिस को रिश्तेदारों ने मामले से अवगत करवाया। लेकिन पुलिस की जांच में केस कुछ और ही निकला। एसपी अभिषेक आनंद का कहना है कि महिला की डेडबॉडी निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई गई है।

---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2024 03:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola