MP: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

Satna Crime: मध्य प्रदेश के सतना में शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत युवती ने रीवा के महिला थाना में दर्ज कराई थी जहां से 26 सितंबर को डायरी सतना पुलिस को भेजी गई थी। उसके बाद सतना की सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को उसके गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि रीवा की रहने वाली युवती ने महिला थाना रीवा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह सतना में पढ़ाई करती थी। इस दौरान वह सतना में शहर के मुख्त्यारगंज में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। जिसके बाद वहां पर उसकी उसकी जान पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने बातचीत और मुलाकात के दौर के बीच उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, इसके बाद जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसे डराया, धमकाया जाने लगा।
इसके बाद युवती ने इस संबंध में रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। टीआई सिटी कोतवाली शंखधर द्विवेदी ने डायरी मिलते ही आरोपी की लोकेशन ट्रेस कराई और गांव में दबिश देकर उसे दबोच लिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को आईपीसी की धारा 376 (2) N तथा 506 के तहत अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: