Khandwa Crime: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक कुंवारे बेटे ने शादी ना करवाने पर अपने मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी। बेटे ने यहां तक कह दिया है कि अगर शादी नहीं करवाई तो जान से मार दूंगा। इस संबंध में पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है।

काम करने को कहा तो हो गया नाराज

यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के हरसूद नाका स्थित एनवीडीए कॉलोनी का है। दरअसल, बेटा बेरोजगार है, मां-बाप उसे काम-धंधा करने की सलाह देते हैं। लेकिन बेटा आवारा ही घूमता रहता है और यही बात मां-बाप ने बेटे को समझाई तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। उसके बाद गालियां देकर मां-बाप को लात मुक्कों से खूब पीटा।

जान से मारने की दी है धमकी

इस मामले में पीड़ित हरिप्रसाद काले (71) ने पुलिस से शिकायत कराई है, कि बेटे राहुल ने उनके साथ मारपीट की है। बुधवार को सुबह 10 बजे राहुल कहने लगा कि तुम मेरी शादी क्यों नहीं करवा रहे हो, तो हमने उससे कहा कि तू कोई काम-धंधा तो करता नहीं है, कैसे तेरी शादी करवा दें। शादी नहीं कराने पर मेरे बेटे राहुल ने जान से मारने की धमकी दी है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ