हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 85वां दिन, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नगरी से शुरू की यात्रा

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 85वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज 9वां दिन है। आपको बता दें कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में करीब 13 दिन अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान वो करीब 400 किमी का सफर तय करते हुए राजस्थान में प्रवेश करेंगे। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के उज्जैन में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1350 किमी है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 9वां दिन है। आज भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में रहेगी। आज सुबह 6 बजे यात्रा नगरी से आगे की और शुरू हुई है। जो 10 बजे करीब घट्टिया तहसील के ग्राम नजरपुर में नाश्ते के लिए रुकेगी और वहीं दोपहर के भोजन के बाद यात्रा 3:30 बजे घट्टिया तहसील के बस स्टॉप पर नुक्कड़ सभा आयोजित होगी। आज यात्रा का रात्रि विश्राम ग्राम घोंसला के रूपाखेड़ी फाटा समीप स्काईलार्क प्रोटीन फैक्ट्री रहेगा और अगले दिन शुक्रवार सुबह 6 बजे यात्रा आगर जिले के लिए रवाना होगी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1598115244416860160?s=20&t=HP-q11uVUWIuJelaLjjutw

विज्ञापन

यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। साथ ही आज भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पहुंचीं, वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चलीं। गौरतलब है कि यह यात्रा कल यानी 2 दिसंबर आगर मालवा जिले पहुंचेगी। जिसके बाद 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1598112142514802688?s=20&t=HP-q11uVUWIuJelaLjjutw

विज्ञापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। छह दिनों में यह यात्रा मध्य प्रदेश में अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुकी है। इस दौरान गांधी की अगुवाई में पदयात्रियों का कारवां बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से गुजरा है।

विज्ञापन

कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है।

मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर चुकी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola