Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मप्र की VIT यूनिवर्सिटी में 4000 Gen-Z ने किया प्रदर्शन, VC की कार फूंकीं, पीलिया से 4 छात्रों की मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर में देर रात छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। वीआईटी यूनिवर्सिटी में करीब 4000 छात्रों ने रातभर हंगामा किया। वीसी की कार और बस में आग लगा दी। छात्रों ने कॉलेज में पीलिया फैलने की बात कही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 26, 2025 10:43
VIT यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन

मप्र के सीहोर में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) यूनिवर्सिटी में देर रात भारी हंगामा हुआ। करीब 4 हजार छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने वाइस चांसलर की कार और यूनिवर्सिटी की बस को आग के हवाले कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में कई दिनों से पीलिया फैल रहा है। इसमें अभी तक 4 छात्रों की मौत हो चुकी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन लगातार पीलिया को नजरअंदाज कर रहा है।

इंदौर-भोपाल रोड पर सीहोर में कई दिनों से छात्र पीलिया फैलने की शिकायत कर रहे हैं। इसके लिए छात्र कई बार वीसी ऑफिस, डीन समेत कई लोगों से शिकायत भी कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में पानी सही नहीं आ रहे जिसके चलते पीलिया फैल रहा है। पीलिया के डर के चलते कई छात्र छुट्टी लेकर घर भी चले गए। छात्रों का आरोप है कि अभी तक पीलिया से 4 छात्रों की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मप्र के इंदौर में खाई में गिरी बस, भेरू घाट में 3 लोगों की मौत, सीएम ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

यूनिवर्सिटी के लगातार नजर अंदाज करने से मंगलवार और बुधवार को आधी रात के बाद जेन जी छात्र हंगामे पर उतर आए। छात्रों ने मिलकर प्रदर्शन किया। हॉस्टल से लेकर मैदान तक छात्रों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

छात्रों को पीटा, फिर रौद्र हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। एक वीडियो में कॉलेज स्टॉफ कुछ छात्रों की पिटाई करते भी नजर आए हैं। सूत्रों ने बताया कि इसी पिटाई के चलते छात्र और उग्र हो गए। इसके बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रौद्र रूप दे दिया। सूचना पर पुलिस भी कॉलेज पहुंची। पुलिस ने छात्रों को भोजन और पानी की सैंपलिंग कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: मप्र के ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, 5 दोस्तों की मौके पर मौत

First published on: Nov 26, 2025 09:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.