हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रियंका गांधी के दौरे को सुपर हिट बनाने में जुटी MP कांग्रेस, जबलपुर से करेंगी चुनावी शंखनाद

विज्ञापन
priyanka gandhi

MP Politics: कर्नाटक चुनाव में मिली जीत के बाद आज वहां पार्टी का शपथग्रहण समारोह हैं। कर्नाटक में मिली जीत के बाद अब कांग्रेस का फोकस मध्य प्रदेश में हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में जमकर मेहनत की थी। ऐसे में अब उनका फोकस मध्य प्रदेश में है। प्रियंका गांधी 12 जून को मध्य प्रदेश में सभा करेंगी। जिसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रियंका गांधी के दौरे को सुपर हिट बनाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के दौरे को सुपर हिट बनाने की तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन और प्रकोष्ठों को सभा में कार्यकर्ताओं को लाने का टारगेट दिया गया है। जिसके लिए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज जबलपुर में समीक्षा बैठक करने के लिए भी पहुंच रहे हैं।

12 जून को सभा

प्रियंका गांधी 12 जून को मध्य प्रदेश में विजय अभियान 2023 का शंखनाद जबलपुर से करने जा रही हैं। ऐसे में गोविंद सिंह आज रोड शो, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, मां नर्मदा का पूजन और जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। पार्टी का प्रयास है कि प्रियंका की जनसभा में महाकौशल के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में लाया जाए।

विज्ञापन

महाकौशल और विंध्य पर पार्टी का फोकस

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महाकौशल से अच्छी लीड मिली थी। जबलपुर जिले में भी पार्टी ने चार सीटें जीती थी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की सभा के जरिए अभी से महाकौशल के साथ-साथ विंध्य अंचल में भी माहौल बनाने की तैयारियों में जुटी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola