Pandokhar Sarkar: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में भले ही अभी विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों को वक्त बचा है। लेकिन नेता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिए हो चुके हैं। राज्य में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और जनता के वोट से ही किसी भी उम्मीदवार की जीत तय होगी, लेकिन इस बीच पंडोखर सरकार ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
पूर्व विधायक के जीत की भविष्यवाणी
दरअसल, गुरुशरण महाराज यानि पंडोखर सरकार ने कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पंडोखर सरकार ने पर्चा बनाकर कांग्रेस के पूर्व विधायक की विधानसभा चुनाव में जीत की भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत कटारे को जीत मिलेगी। जैसे ही बाबा ने यह भविष्यवाणी की तो उनके समर्थक झूम उठे।
https://twitter.com/HemantKatareMP/status/1643593224425213952?s=20
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जिसमें दतिया के पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा जिन्हें पंडोखर सरकार के नाम से जाना जाता है नजर आ रहे हैं। इसी दरबार में अटेर से रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ हाजिरी लगाने पहुंचे। ये जानने पहुंचे कि वो इस चुनाव में जीतेंगे या नहीं।
इसी दौरान पंडोखर सरकार से एक शख्स ने हेमंत कटारे को बड़ा भाई बताते हुए मंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई। जिसके बाद पंडोखर सरकार ने पर्चा पर लिखा हुआ बताया कि हेमंत कटारे फिर से विधायक बनेंगे भविष्य में आशीर्वाद है। जिसके बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और हेमंत कटारे मंच पर पहुंचे और हेमंत कटारे ने पंडोखर सरकार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
उपचुनाव में मिली थी हार
दरअसल, 2 साल हुए पहले हुए मेहगांव विधानसभा के उप चुनाव में शिवराज सरकार के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने हेमंत कटारे को हरा दिया था। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कटारे को अटेर विधानसभा सीट पर शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया ने हराया था। हेमंत मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। सत्यदेव कटारे का नेता प्रतिपक्ष रहते हुए निधन हो गया था। जिसके बाद अटेर सीट पर उपचुनाव में हेमंत कटारे ने जीत हासिल की थी। लेकिन पिछले दो चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines