Devkinandan Strange statement: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कथावाचक देवकीनंदन ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। जिसके बाद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। देवकीनंदन श्री शिव समाराधन महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हिंदुओं की आबादी दूसरों की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत घट गई है। परिवार नियोजन के लिए सिर्फ हिंदुओं को जिम्मेदारी दी जाती है।
यह भी पढे़ं:क्या BJP बचा पाएगी अपना गढ़? जानिए फूलपुर लोकसभा सीट के वोटर्स की ‘मन की बात’
देवकीनंदन ने कहा कि परिवार नियोजन और जनसंख्या बढ़ने की चिंता है, तो कानून सबके लिए बनना चाहिए। परिवार नियोजन का सिद्धांत सभी धर्म के लोगों पर लागू होना चाहिए। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। देवकीनंदन ने कहा कि सभी विपक्ष के नेताओं से वे अपील करते हैं कि मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि बनवाने में सहयोग करें। हम आपका सहयोग करेंगे।
मथुरा, काशी और अयोध्या सनातन की धरती
देवकीनंदन के कहा कि जो हमारे देवताओं के खिलाफ बोलते हैं। वे उनका समर्थन नहीं करेंगे।मथुरा, काशी, अयोध्या सनातनियों के प्राणों की धरती है, यहां मिटाने का विषय नहीं है, बनाने का है। सनातन संसद में हमने वेब सीरीज के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा था। सरकार ने कुछ समय पहले 67 वेब सीरीज प्लेटफॉर्म बंद किए हैं। देवकीनंदन ने कहा कि उनका प्रयास है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सनातन की शिक्षा भी प्रदान की जाए।जो अधिकार वक्फ बोर्ड को मिले हैं, वैसे ही सनातन बोर्ड बनाकर और अधिकार दिए जाने की वकालत वे करते हैं। जिससे सभी लोग मिलकर रह सकें। इससे पहले महाराज देवकीनंदन ठाकुर ने भोपाल में कुछ माह पहले बयान दिया था। जिसमें कहा गया था कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए दिल्ली में सनातन संत संसद का आयोजन करेंगे।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
22 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines