MP News: सीहोर में बोरवेल में गिरी मासूम को बचाने में जुटी सेना, CM शिवराज बोले- भगवान से प्रार्थना है कि हम सफल हों

Minor Girl Falls Into Borewell, Mungaoli village, Srishti Kushwaha, Borewell Video Footage, Sehore News

Minor Girl Falls Into Borewell: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में खेलते समय तीन साल की मासूम के 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। घटना सीहोर के मुंगावली गांव की बताया जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मासूम बच्ची की पहचान सृष्टि कुशवाहा के रूप में की गई है।मासूम को बचान के लिए मंगलवार दोपहर से रेस्क्यू जारी है।

सीहोर के जिलाधिकारी आशीष तिवारी के मुताबिक, लगातार जमीन की खुदाई की जा रही है। हम कुछ ही घंटों में बच्ची तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बच्ची को ओर से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, लेकिन हम लगातार उसे ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं, सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बच्ची 50 फीट की गहराई में फंसी हुई है। हम उसे ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं। कठोर चट्टान के कारण हमें ड्रिलिंग में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

वहीं, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अमन मिश्रा ने कहा, ‘ढाई साल की बच्ची सृष्टि कुशवाहा बोरवेल में गिर गई है। जैसे ही हमें मामले की जानकारी मिली, हम पर्याप्त पुलिस बल, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

जिला प्रशासन के संपर्क में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी

SDM अमन मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को सुरक्षित निकालने का पूरा प्रयास किया जाए। एसडीएम ने बताया कि सीएमओ के अधिकारी सीहोर जिला प्रशासन से संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि सीहोर जिला ग्राम मुंगावली की बेटी सृष्टि मंगलवार को बोरवेल में गिर गई थी। रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है। हमारी कोशिश है कि बच्ची को सुरक्षित निकाला जाए और भगवान से प्रार्थना है कि हम सफल हों।

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सृष्टि को बोरवेल से निकालने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी। मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। मैं भी लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है। बिटिया की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ