MP Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में आज ‘रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव’ का अगाज किया गया। इस कांक्लेव में दुनिया भर से 3500 से ज्यादा निवेशकों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव’ की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी सेक्टर्स के उद्योग स्थापना का काम प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में टेक्सटाइल से लेकर फार्मा, पर्यटन और यहां तक कि रक्षा संस्थान के लिए एक टैंक निर्माण के सेक्टर्स में नए-नए उद्योग शुरू किए जाएंगे।
जबलपुर बनेगा टेक्सटाइल हब
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उद्योगों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है, जो प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहित करता है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि जबलपुर में टेक्सटाइल सेक्टर के कई अल्ट्रा मॉर्डन स्किल सेंटर की शुरूआत की जाएगी, इससे प्रदेश की महिलाओं के लिए भारी मात्रा में रोजगार पैदा होगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कॉन्क्लेव में प्रदेश की 29 इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लोकार्पण और 38 इंडस्ट्रियल यूनिट्स का भूमि-पूजन किया।
600 करोड़ रुपये का निवेश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमेशा ही रक्षा संस्थान के लिए अब तक तोप निर्माण का काम होता रहा है। अब राज्य में सेना के लिए टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए में अशोक लीलैंड और आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के बीच 600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए करारनामा किया गया है। कॉन्क्लेव में आए निवेशकों ने कहा उन्हें मध्य प्रदेश में लीडरशिप पर पूरा भरोसा है।
संबंधित खबरें
यात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
51 mins agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
6 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines