MP Politics: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती आज खंडवा और बुरहानपुर के दौरे पर पहुंची थी। शराबबंदी के मुद्दे पर हमेशा मुखर रहने वाली उमा भारती ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 106वां दिन, हरियाणा के आकेड़ा गांव से शुरू की यात्रा
खड़गे पर साधा निशाना
बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिस पर हंगामा मचा है। इस मुद्दे पर जब उमा भारती से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘मल्लिकार्जुन खड़गे संयमित भाषा बोलने वाले नेता हैं. उन्होंने ऐसा बयान दिया मुझे आश्चर्य हो रहा है। उमा भारती ने कहा कि खड़गे जी को शीघ्र ही माफी मांगनी चाहिए। इससे उनका बड़प्पन बढ़ेगा, उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस का अंत आ गया है, उनके नेताओं में बौखलाहट है, इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं।
और पढ़िए – कब होगा चुनाव, नामांकन, यहां जानें सब कुछ
उमा भारती ने कहा कि ‘पूरे देश में कांग्रेस की जो स्थिति बनी है, वह कांग्रेस का अंत लाने की ओर आ गई है। सारे नेता उनके बौखला गए है। संयम, नियम, कायदे, संस्कार सब भूल गए है। खासकर के खड़गे जैसे संस्कारी नेता भूल गए। मुझे खुद भी आघात लगा है, उनके इस बयान से। उन्हें तुरंत माफी मांग लेना चाहिए।
पठान फिल्म पर भी दिया बयान
वहीं उमा भारती ने पठान फिल्म विवाद का ठीकरा शाहरुख खान पर ही फोड़ दिया और कहा कि इसके लिए शाहरुख खान खुद जिम्मेदार हैं। शाहरुख खान, सैफ अली खान और अमिर खान ने एक बार कहा था कि उन्हें इस देश में डर लगता है। लेकिन जब लोगों के गले काटे गए। नूपुर शर्मा के बयान के बाद। तब उन्होंने एक बार भी नहीं कहा कि हमें भारत में डर लगता है। इसलिए लोगों को लगता है कि यह लोग कट्टरपंथियों के साथ है और कट्टरपंथी गतिविधियों के समय ये उसका विरोध नहीं करते। इसलिए लोगों का विश्वास और लोगों की श्रद्धा यह खो चुके हैं। वहीं गाने को लेकर उमा ने कहा कि सेंसर बोर्ड चाहे तो गाने को हटा दें। बता दें कि उमा भारती आज खंडवा और बुरहानपुर के दौरे पर थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines