Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव के लिए बुधवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया है। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक राजधानी के नए महापौर के चुनाव के लिए 6 जनवरी को मतदान होगा। जीते हुए निगम पार्षद महापौर पद के लिए 27 दिसंबर तक नामांकन कर सकते हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रत्याशी चुनाव से पहले कभी भी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के पदों के लिए 6 जनवरी को बैठक सुबह 11 बजे होगी। महापौर का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एमसीडी में जीते हुए प्रत्याशियों की उठापटक तेज हो गई है। लोगों ने अपनी आकाओं के पास हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। बता दें दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 6 जनवरी, 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

यह है नियम 

दिल्ली नगर निगम अधिनियम के मुताबिक यहां मेयर का कार्यकाल केवल एक वर्ष का होता है। निगम में सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में से पहले वर्ष महिला पार्षद के लिए, तो तीसरा वर्ष अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। अन्य तीन वर्षों में किसी भी श्रेणी और जाति का पार्षद मेयर बन सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ