हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है, चुनावी साल में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही यह बात

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan

MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में सर्वे का दौर भी जारी है। अब तक तमाम सर्वे सामने आए हैं। ऐसे में इन सर्वे पर जब सीएम शिवराज से सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम संस्थाओं के सर्वे में बीजेपी की संभावित हार को लेकर जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है, भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत रही है। ‘ जिसके बाद से ही उनके इस बयान की चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में चुनावी साल में अब तक कई सर्वे आ चुके हैं। सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। दोनों ही पार्टियों ने राज्य में अपनी-अपनी सरकार बनाने की बात कही है। ऐसे में इस बार एमपी का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि सीएम शिवराज नरसिंहपुर जिले के हीरापुर गांव पहुंचे हुए थे। जहां वह गुरुपूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान हीरापुर पहुंच कर हीरापुर वाले स्वामी जी से आशीर्वाद लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola