MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की नदी में डूबने से मौत हो गई। टीआई जामनेर नदी में किसी शव के मिलने की सूचना पर वहां पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान वह अपने फर्ज को निभाते-निभाते नदी में डूब गए। घटना के बाद उनकी मौत पर सीएम शिवराज ने दुख जताया है।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
सीएम शिवराज ने राजाराम की मौत पर दुख जताते मृतक थाना प्रभारी के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है। जिसके बाद बड़वानी जिले के ग्राम कोडिया निवासी राजाराम वास्कले का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सरकार के मंत्री प्रेम सिंह पटेल और कलेक्टर और एसपी भी शामिल हुए।
शव को निकालने पहुंचे थे राजाराम
देवास जिले नेमावर थाना के जामनेर नदी में अज्ञात शव होने की सूचना पर नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले रविवार को शव को नदी से बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थे नदी से शव निकालने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से थाना प्रभारी नदी में डूब गए, जबकि थाना प्रभारी अच्छे तैराक है बावजूद इसके को पानी के भंवर में फंस गए। घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से थाना प्रभारी को नदी से निकालकर नेमावर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया हालत नाजुक होने पर पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए हरदा लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
जाबांज पुलिसकर्मी थे राजाराम
टीआई राजाराम वास्कले की गिनती जाबांज पुलिसकर्मियों में होती थी। उनकी मौत से साथी पुलिसकर्मी गमगीन नजर आए। 11 साल की नौकरी में उन्होंने कई बड़े केसों को सुलझाया था। देवास एसपी ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए इस विभाग के लिए बड़ी क्षति बताया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines