P News: शिवराज सरकार चुनावी साल में एक और बड़ा फैसला ले सकती है। पार्टी प्रदेश में दर्जा प्राप्त कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के साथ-साथ दर्जा प्राप्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के मानदेय भी बढ़ाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। जिसे जल्द ही पास किया जाएगा।
एमपी में हैं 39 निगम-मंडल
बता दें कि मध्य प्रदेश में 39 निगम-मंडल हैं। जिनमें से फिलहाल 34 मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, जबकि चार अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। फिलहाल इन सभी को 13 हजार और 10 हजार रुपए वेतन मिलता है। हालांकि, इस बारे में अभी अंतिम फैसला लिया जाना है। ऐसे में अब इनका वेतन पांच गुना तक बढ़ाने की तैयारी है। जिसमें कैबिनेट मंत्री दर्जा को 50 हजार रुपए और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त के लिए 35 हजार रुपए वेतन करने की तैयारी है।
पेंशन पर भी हो सकता है विचार
बताया जा रहा है कि निगम मंडल में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को पेंशन दिए जाने पर भी विचार हो सकता है। फिलहाल इन्हें किसी भी तरह की पेंशन की पात्रता नहीं है। यानि जब उनका कार्यकाल खत्म होता है तो उनका मानदेय बंद कर दिया जाता है और आगे किसी भी प्रकार की राशि नहीं दी जाती है। ऐसे में सरकार पेंशन के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है।
सरकार करती है नियुक्तियां
बता दें कि निगम मंडल के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां राज्य सरकार करती है। प्रदेश में तीसरी बार दर्जा प्राप्त मंत्रियों की सैलरी बढ़ेगी। दरअसल, निगम-मंडल का चेयरमैन वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न पदों पर रहे व्यक्ति को ही बनाया जाता है।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines