Arpit Pandey
Read More
MP News: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव के बीच शिवराज सरकार ने अपना अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। सदन में काफी गहमा गहमी के बीच वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। जिसमें भविष्य की योजनाओं और विभागों के पैसों के आवंटन को बताया गया है। आने वाला बजट 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अमह माना जा रहा है।
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में 16,306 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें लगभग सभी विभागों को आवंटित होने वाले पैसों और योजनाओं की जानकारी के बारे में बताया गया है। इसी बजट में मध्य प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए भी बजट अलॉट किया गया है। इसके अलावा G-20 के कार्यक्रम के आयोजन के लिए करोड़ों रुपये की मदद से प्रचार प्रसार की बात भी कही गई है।
मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में इस लिहाज से यह अनुपूरक बजट अहम माना जा रहा है, क्योंकि सरकार इस बजट के जरिए हर वर्ग को लुभाने की कोशिश करेगी। वहीं कांग्रेस भी इस सत्र में सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अब अनुपूरक बजट पास हो चुका है, ऐसे में अब बजट अगले सत्र में पास होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।