हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाएगा MP का बुंदेलखंड, यहां होगी पांचवीं हेलीकॉप्टर एंड स्माल एयरक्राफ्ट समिट

विज्ञापन
khajuraho in bundelkhand

MP News: मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड अंचल अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने वाला है। क्योंकि पांचवीं हेलीकॉप्टर एंड स्माल एयरक्राफ्ट समिट का आयोजन पर्यटन नगरी खुजराहो में किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से होगी। इसके अलावा खजुराहो को इसी दिन एक बड़ी सौगात भी मिलने वाली है। जिसके लिए बीजेपी के स्थानीय सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

25 जुलाई से होगी समिट

दरअसल, 25 जुलाई को विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में पांचवीं हेलीकॉप्टर एंड स्माल एयरक्राफ्ट समिट होगी। जिसमें देश-विदेश के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा इसी दिन ट्रेनी पायलट स्कूल का औपचारिक उद्घाटन भी होगा। जिसकी शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे।

खजुराहो में होने वाली इस समिट में नागरिक उड्डयन सेवाओं से जुड़े कई विषयों पर मंथन होगा। जिसमें टूरिस्ट स्थानों को सिविल एविएशन से जोड़ने पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टेकहोल्डर और पॉलिसी मेकर को एक साथ एक प्लेटफार्म पर लाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। भारत के

विज्ञापन

पहाड़ी और दूरदराज के इलाको को उड़ान स्कीम से कैसे जोड़ा जाए। जबकि शहरों और टूरिस्ट स्पॉट की कनेक्टिविटी को और कैसे बढ़ाया जाए। इन सब मुद्दों पर प्लानिंग तैयार की जाएगी। यही वजह है कि भारत के नजरिए से यह समिट अहम मानी जा रही है।

वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

वहीं स्थानीय सांसद वीडी शर्मा ने पांचवीं हेलीकॉप्टर एंड स्माल एयरक्राफ्ट समिट के लिए खजुराहो के चयन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया है। खजुराहो को विश्व पर्यटन नगरी के नाम से जाना जाता है। जहां पर्यटकों की भारी भीड़ जुटती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola