हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘थाना प्रभारी’ की जीप में युवक ने लहराया कट्टा, वीडियो वायरल, जांच में सामने आई ये बात

मुरैना जिले में हथियारों का शौक और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन महुआ क्षेत्र में एक युवक ने कट्टे को लहराते हुए ऐसी हरकत कर डाली, जिससे पुलिस अफसर भी परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक ‘थाना प्रभारी’ लिखी गाड़ी में कट्टा लहराता दिख रहा है। इस दौरान वह गाड़ी के चक्कर काटता है और अंत में दबंगई के साथ थाने की सरकारी गाड़ी में बैठ जाता है। इस वीडियो के साथ दबंगई भरा गाना चलता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि वीडियो में दिख रही गाड़ी मुरैना जिले के महुआ थाने की है, जिसका इस्तेमाल इस युवक ने वीडियो बनाने के लिए किया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च को खुर्द गांव में दंगल प्रतियोगिता थी। जिस जगह दंगल था, वहां तक गाड़ी के पहुंचने का रास्ता नहीं था। दंगल स्थल से दूर बीहड़ क्षेत्र में पुलिसकर्मी गाड़ी को खड़ी कर गए। इसका फायदा उठाते हुए एक युवक ने गाड़ी में अपना वीडियो बना लिया। कट्टा लहराते हुए थाना प्रभारी की गाड़ी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद महुआ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अभी आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्यार और जिंदगी की अनोखी कहानी, आत्महत्या से बचाया, फिर बना लिया जीवनसाथी

विज्ञापन

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ‘सरकार अपनी है’ और ‘चंबल किंग’ कैप्शन लिखा है। इस वीडियो में युवक गाड़ी को चारों तरफ घुमाता दिख रहा है। जिसके बाद वह गाड़ी से उतरता है, जिसके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। वह बंदूक को लहराते हुए ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर नाचता दिख रहा है।

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

विज्ञापन

View Results


ये भी पढ़ें: MP: खेल शुरू होने से पहले मधुमक्खियों का हमला, अस्पताल पहुंचे खिलाड़ी और कोच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola