---विज्ञापन---

MP: खेल शुरू होने से पहले मधुमक्खियों का हमला, अस्पताल पहुंचे खिलाड़ी और कोच

बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और कई खिलाड़ी व मेहमान घायल हो गए।

अजय, उज्जैन

शनिवार को बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अमेच्योर ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतियोगिता के दौरान ही मधुमक्खियों का झुंड वहां आ गया और खिलाड़ियों के साथ-साथ मेहमानों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिससे प्रतियोगिता को बीच में ही रोकना पड़ा।

---विज्ञापन---

इस प्रतियोगिता में देशभर की 26 टीमें हिस्सा ले रही थीं। शाम 4 बजे उद्घाटन समारोह शुरू हुआ, लेकिन प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। दरअसल, भाषण के दौरान ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

ये लोग हुए घायल

घायलों में कोच सुनील लीलाराम (मुंबई), खिलाड़ी दीपक मक्कर (मुंबई), राज सिंह संधू (मुंबई), पूजा राठौर (उज्जैन), मनस्वी थाना (मुंबई), रानी चौधरी (मुंबई) समेत कुल 8 लोग शामिल हैं। सभी को स्थानीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन तकिया निकला खराब तो पढ़ें CEO का जवाब, जानें गणेश सोनवणे कौन?

आयोजन समिति कर रही जांच

घटना के बाद विधायक जितेंद्र पंड्या घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक कार्यक्रम स्थल पर आ गया और लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल, आयोजन समिति घटना की जांच कर रही है और प्रतियोगिता के आगे के संचालन पर विचार किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Watch: रेलवे प्लेटफॉर्म की सीढ़ियों से धड़ाम गिरी लड़की, सच्चाई सामने आते ही गुस्साए लोग

इस घटना से एक तरफ जहां प्रतिभागियों की तैयारियों पर पानी फिर गया, वहीं दूसरी तरफ कई कोच और खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए हैं। अब खेल कब शुरू होगा, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। दूर-दूर से प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ी और कोच अब अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : लाठी से पत्नी को पीटता रहा हैवान पति, चिल्लाती रही लड़की; पुलिस तक पहुंचा वीडियो और…

First published on: Mar 22, 2025 10:07 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola