Bhopal Municipal Corporation: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिसंबर का महीना आते ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का है। छोटी झुग्गी बस्ती में रह रहे गरीबों के लिए नगर निगम ने एक नया आशियाना ढूंढ निकाला है।
गरीबों को मिलेगा लाभ
अब उन्हें ओड़ने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनके लिए नगर निगम ने एक नई बस निकली है, जिसमें उन्हें रहने और खाने के साथ उठने बैठने के सारे व्यवस्थाएं दी जाएगी। इसके साथ ही अगर उनकी तबीयत खराब होती है, तो उनका इलाज भी किया जाएगा। नगर निगम के द्वारा उठाया गया यह कदम गरीबों की मदद के लिए एक बेहतर कदम साबित होगा।
भोपाल नगर निगम ने फैसला किया है कि, BCLL की खटारा बसें जिन्हें कबाड़ वाले को 30-35 हजार रुपए में बेच दिया जाता था, अब उन बसों में गरीबों के लिए रैन बसेरा बनाया जाएगा। अब निगम ने इससे आगे एक कदम और बढ़ाया है। खटारा बसों में रैन बसेरे भी बनाए जाने का प्लान है, ताकि ठंड से लोगों को बचाया जा सके।
प्रदेश में बदलते तापमान के मिजाज को देखते हुए राजधानी भोपाल नगर निगम ने चलित रैन बसेरे का निर्माण किया है। भोपाल नगर निगम के पुराने बसों को नए तरीके से बनाया जाएगा। जिसमें बर्थ लगाने के साथ-साथ खाने और पीने की व्यवस्था रहेगी। चलित रैन बसेरा से एक जगह से दूसरे जगह ट्रेवल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘मध्य प्रदेश में हर तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं’, मुख्यमंत्री मोहन यादव का दावा
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines