हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देखते ही देखते चलती ट्रेन के नीचे से निकल गया शख्स, भोपाल स्टेशन का वीडियो वायरल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे से गुजर गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक खतरों से खेलता दिखाई दिया। इस युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक वीडियो में चलती ट्रेन के नीचे से गुजरता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर बीमार है। लोगों और अधिकारियों ने युवक को चलती ट्रेन के नीचे से गुजरते समय रोकने की कोशिश नहीं की। लोग वीडियो बनाते रहे और युवक देखते ही देखते चलती ट्रेन के नीचे से ट्रैक के दूसरी तरफ चला गया।

यह भी पढ़ें:नोटों के बंडल देख डोली थानेदार की नीयत, धमकी देकर ज्वेलर से लूटे 35 लाख; फिर…

वीडियो में दिख रहा है कि पटरी के किनारे युवक बैठा हुआ है। इस दौरान एक ट्रेन वहां से गुजरती है तो वह शख्स बिना किसी डर के ट्रैक को पार करने लगता है। हालांकि ट्रेन की गति ज्यादा नहीं थी, जिसकी वजह से युवक आसानी से ट्रैक के दूसरी तरफ चला जाता है। थोड़ी सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?

इस दौरान उसे रोकने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। ऐसे में रेलवे विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उसे रोकना किसी अधिकारी या कर्मचारी ने जरूरी क्यों नहीं समझा? वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट कर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर ट्रैक पार करने की कोशिश करते दिखे हैं।

विज्ञापन

दबंगई का वीडियो आया था सामने

कुछ दिन पहले भी भोपाल रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें चलती ट्रेन से एक युवक को कुछ दबंग गिराने की कोशिश करते दिखे थे। इससे पहले युवक से मारपीट भी की गई थी। ये वीडियो प्लेटफॉर्म नंबर 2 का था। कुशीनगर एक्सप्रेस में मौजूद कुछ लोगों ने दबंगई की थी। वीडियो में दिख रहा था कि ट्रेन से उतारने के बाद आरोपियों ने पीड़ित का कॉलर पकड़ रखा था। फिर जैसे ही ट्रेन चली, उसे गालीगलौज करते हुए घसीटने की कोशिश की गई थी। हालांकि समय रहते कॉलर छूटने से युवक किसी तरह गिरने से बच गया था। बाद में पुलिस से भी कार्रवाई की मांग हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola