भोपाल: मध्यप्रदेश के कई जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ लाइन गुजरने से सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

अगले 24 घंटे तक देखने को मिलेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि अभी साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दो ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण राज्य में बारिश हो रही है और इस सिस्टम की वजह से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसका असर अगले 24 घंटे के दौरान भी देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश कुछ जिलों मंदसौर, हरदा, राजगढ़, विदिशा में भी रविवार को तेज बारिश हुई। वहीं, भोपाल, सीहोर और जबलपुर में बूंदाबांदी हुई है।

पूर्वी हिस्से में 4% कम हुई है बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में औसत 36.75 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 36.81 होनी चाहिए थी। दोनों आंकड़े में ज्यादा अंतर नहीं है। प्रदेश में ओवरऑल 0.2% बारिश ही कम है। जबकि पूर्वी हिस्से में 4% कम वहीं, पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।

अगले 24 घंटे 5 बड़े शहरों में मौसम का अनुमान

भोपाल- कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इंदौर- हल्की धूप के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान भी है।
ग्वालियर- मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप रहेगी।
जबलपुर- कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
उज्जैन- धूप निकली रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ