MP: भाजपा छोड़ रहे नेताओं पर विजयवर्गीय ने ली चुटकी, कहा- हम होलसेल में लाए थे, कांग्रेस रिटेल में ले जा रही

Madhya Pradesh Election, Kailash Vijayvargiya, Madhya Pradesh BJP News, MP Assembly Election News, Madhya Pradesh News, Indore News

इंदौर: मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक जारी है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि हम उन्हें होलसेल में लाए थे, कांग्रेस अब उन्हें रिटेल में ले जा रही है।

विज्ञापन

मुझे चुनाव नहीं लड़ना-विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। यह निर्णय मैं अपनी पार्टी से अवगत करा चुका हूं, लेकिन पार्टी ने मुझे फिर भी चुनाव लड़ने को कहा तो मैं पीछे भी नहीं हटूंगा। चुनावी साल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे नेताओं में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया के समर्थक ज्यादा हैं। नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि उन नेताओं के जाने से हमारी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बीजेपी एक विचारधारा वाली पार्टी है और जिन लोगों की महत्वकांक्षा एंव अपेक्षा विचारधारा से बढ़कर हो जाती है, फिर वे पार्टी छोड़ देते हैं।

विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा को मिला समर्थन

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा को जन आशीर्वाद यात्रा में भी जनता का खूब समर्थन मिला है। कहीं, भी पार्टी में असंतोष नहीं दिखाई दिया, बल्कि कांग्रेस में उनकी जन आक्रोश यात्रा में पार्टी के खिलाफ ही कार्यकर्ताओं का आक्रोश नजर आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस से न जनता खुश है न कार्यकर्ता। वहां सिर्फ खेमेबाजी है और टिकट भी खेमे के हिसाब से ही बांटे जाते हैं। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल ट्रक ड्राइवर, मैकेनिक बन सकते हैं, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ