MP Prime Minister’s College of Excellence: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सीएम मोहन यादव की कैबिनेट ने कई बड़े फैसले भी लिए है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट को बताया कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन ने एक्सीलेंस कॉलेजों की खासियत के बारे में भी बताया है।
अब खुलेगा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव ने बताया कि एक्सीलेंस कॉलेजों की खास बात यह है कि इसमें नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इन कॉलेजों में सभी तरह के संसाधन मौजूद होंगे। इन कॉलेजों का पूरा लाभ युवा पीढ़ी को मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के बजट को लेकर कहा कि MP के बजट की हर तरफ से तारीफ हो रही है। सीएम मोहन ने बताया कि राज्य के बजट में जन-कल्याण और विकास से जुड़े प्रमुख बिंदुओं को खास जगह दी गई है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग के अंचलों को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे बनवाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के स्कूलों में स्टूटेंड को Online मिलेगा करियर गाइडेंस, जानें CM मोहन का मास्टर प्लान
इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने बताया कि 20 जुलाई को जबलपुर में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके साथ ही सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज के विस्तार के लिए सभी जिलों में सहयोग और मार्गदर्शन कार्यक्रम चलाया जाएं। प्रदेश के स्थानीय इंडस्ट्रियल यूनिट संचालकों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्हें अपने काम का विस्तार करने और निवेश को बढ़ाने के लिए जरूरी सहायता दी जाए और प्रोत्साहित किया जाए।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
46 mins agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
13 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
16 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
22 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines