CM Mohan Yadav Review Meeting For Sleemanabad Tunnel Work: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तेजी के साथ प्रदेश के विकास के काम में जुट गए हैं। सीएम मोहन यादव प्रदेश में हो रहे और होने वाले सभी विकास कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। इसी के सीएम मोहन यादव ने बीते दिन मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में स्लीमनाबाद टनल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को स्लीमनाबाद टनल के निर्माण काम समय-सीमा में पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने रेजिडेंस एरिया के नीचे टनल का निर्माण करते हुए खास सावधानी बरतने का निर्देश दिया।
अधिकारियों को सीएम का निर्देश
बैठक में सीएम मोहन यादव ने बताया कि बरगी डायवर्जन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन स्लीमनाबाद टनल प्रदेश के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के जरिए जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा समेत इसके आसपास के जिलों के किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को पीने का पानी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इंडस्ट्री यूनिट्स को भी नहर प्रणाली के जरिए से पानी आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के बाकी मेगा प्रोजेक्ट की सख्त मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएम मोहन के सामने बरगी डायवर्जन प्रोजेक्ट और स्लीमनाबाद टनल के अपग्रेड प्रोसेस के आधार पर प्रेजेंटेशन दी गई है।
यह भी पढ़ें: MP: भवन विकास निगम के बॉर्ड मेंबर के साथ CM मोहन ने की बैठक, विकास पर दी ये सलाह
बैठक में शामिल हुए डिप्टी सीएम
इस बैठक में सीएम मोहन यादव के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और मुख्य सचिव वीरा राणा भी शामिल थी। इस बैठक में प्रदेश के कई और मेगा प्रोजेक्ट के कामों पर चर्च की गई है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
19 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines