---विज्ञापन---

अयोध्या में रामभक्ति में लीन हुए मध्य प्रदेश CM मोहन यादव, बोले- सरयू पर बनेगा विक्रमादित्य घाट

CM Mohan Yadav Ayodhya Ram Temple: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सोमवार को अपनी कैबिनेट और उनके परिवार के साथ अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सरयू पर विक्रमादित्य घाट बनेएगी।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Ayodhya Ram Temple: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को अयोध्या धाम के लिए राम मंदिर पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट के साथ राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए। सीएम मोहन यादव ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की। यहां सीएम यादव ने रामलला को दंडवत प्रणाम (जमीन पर लेटकर पैर छूना) किया। राम मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आयोध्या में मध्य प्रदेश भवन बनाने के साथ-साथ सरयू पर महाराज विक्रमादित्य के नाम से घाट भी बनवाएगी।

---विज्ञापन---

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का रिश्ता 2000 साल पुराना है। हम लोगों को कई जन्मों के पुण्य के बाद आयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 500 सालों बाद यह अच्छा समय आया है, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी को इतिहास के पन्नों में अमर दिवस के नाम से दर्ज किया जाएगा। सीएम यादव ने आगे कहा कि महाराज विक्रमादित्य ने अयोध्या आकर राम मंदिर का जीर्णोद्धार और विकास कार्य करवाये थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ramlalla की शरण में MP सरकार, मंत्रियों-विधायकों को बस में ले गए मुख्यमंत्री, बोले- हमारा सौभाग्य

सरयू पर बनेगा विक्रमादित्य घाट

इसी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि मध्य प्रदेश अयोध्या में एक धर्मशाला बनाने की इच्छा रखती है। यह धर्मशाला मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए एक सुविधा केंद्र के रूप में बनाई जाएगी। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार सरयू नदी पर महाराज विक्रमादित्य के नाम से एक घाट भी बनवाएगी। सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं।

First published on: Mar 04, 2024 07:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola