---विज्ञापन---

MP News: चित्रकूट में कार की छत पर बैठा लंगूर, शाही अंदाज में घूमा शहर, वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लंगूर कार की छत पर बैठकर शाही अंदाज में शहर का भ्रमण करता दिखाई दे रहा है। पढ़ें सतना से अनमोल मिश्रा की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक बार को ये वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। दरअसल, वीडियो में एक लंगूर कार की छत पर बैठे हुए सड़क पर चल रहा है। इस वीडियो को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि सतना की सड़कों पर एक लंगूर का शो चल रहा है। चलिए इस वीडियो का सच जानते हैं?

कार की छत पर बैठा लंगूर

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट की सड़कों का है। वायरल वीडियो में एक लंगूर कार की छत पर बैठकर शाही अंदाज में नगर भ्रमण करता दिखाई दे रहा है। वहीं, यह नजारा देख तीर्थयात्री और स्थानीय लोग भी हैरान भी हुए और हंस रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा से एक तीर्थयात्री चित्रकूट के जानकीकुंड के पास दर्शन के लिए रुके थे। तभी एक लंगूर उछलकर उनकी कार की छत पर बैठ गया। इसके बाद जब कार आगे बढ़ी तो लंगूर करीब 2 किलोमीटर तक कार की छत पर उसी तरह बैठा रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिहार में वोटर लिस्ट रिव्यू से लोगों को क्या परेशानी? वीडियो से समझें पूरी बात

---विज्ञापन---

लंगूर का शाही अंदाज में नगर भ्रमण

इस दौरान कार की धीमी रफ्तार और लंगूर की मस्ती ने चित्रकूट की सड़कों पर ऐसा माहौल बना दिया जैसे कोई राजा सड़कों का मुआयना कर रहा हो। वह बिना डरे आराम से कार की छत पर बैठा रहा और सैकड़ों लोगों की नजरें उस पर टिकी रहीं। इस घटना को तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह सोशल मीडिया पर वीडियो लंगूर की शाही सवारी के नाम से वायरल हो रही है।

First published on: Jul 05, 2025 03:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola