---विज्ञापन---

‘सोनम की वजह से लोग शादी करने से डर रहे हैं’, राजा रघुवंशी के हत्यारों पर भड़की कांग्रेस पार्षद

Sonam Raghuvanshi case: मध्य प्रदेश के इंदौर की एक कांग्रेस पार्षद ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के लिए तालीबानी सजा के बाद फांसी की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि सोनम की वजह से अब लोग शादी करने से डरने लगे हैं। पढ़ें इंदौर से हेमंत शर्मा की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

Sonam Raghuvanshi case: मध्य प्रदेश के इंदौर से राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शिलांग पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है। वहीं इस बीच यहां एक महिला कांग्रेस पार्षद ने इस मामले की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के लिए तालीबानी सजा के बाद फांसी की मांग की है। कांग्रेस पार्षद ने तो यहां तक कह दिया कि सोनम की वजह से अब इंदौर के लोग शादी करने से डरने लगे हैं।

---विज्ञापन---

सोनम चांटा मारना चाहती हैं कांग्रेस पार्षद

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान सोनम का नाम लेते ही भड़क गईं। उन्होंने कहा कि सोनम ने इंदौर का नाम कलंकित किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उन्हें सोनम मिलेगी, वह उसे एक चांटा मारकर पूछेंगी कि उसने ऐसा क्यों किया? उसने अपने पति राजा की हत्या क्यों की? और क्यों इंदौर को बदनाम किया?

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में गिरफ्तार केंद्रीय पर्यटन मंत्री का फर्जी भतीजा, 12वीं पास आरोपी ने पुलिस को सुनाई फिल्मी कहानी

---विज्ञापन---

पार्षद ने की सोनम के लिए तालिबानी सजा की मांग

इस दौरान उन्होंने सोनम के लिए तालिबानी सजा की भी मांग की। रूबीना ने कहा कि सोनम को चौराहे पर खड़ा करके पहले 100 कोड़े मारने चाहिए, फिर उसके बाद फांसी दे देनी चाहिए। आज इंदौर में लोग सोनम की वजह से अब शादी करने से डर रहे हैं। सोनम ने सिर्फ पति की हत्या नहीं की है, उसने कई सारे रिश्तों की हत्या कर दी है। सोनम जैसी लड़कियों के लिए तालिबानी सजा अच्छी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सोनम की शक्ल से नफरत हो गई है।

First published on: Jul 05, 2025 10:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola