CM Mohan Yadav Meet Probationer IAS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं बनाए रखने के लिए हर मुम्मकिन कोशिश करते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के 9 प्रोबेशनरी अधिकारियों की नियुक्ति मध्य प्रदेश में हुई। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को इन 9 प्रोबेशनरी अधिकारियों से मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने इन प्रोबेशनरी अधिकारियों को सलाह देते हुए सेवाकाल के शुरुआत में ही मैदानी स्तर काम करने के लिए कहा है।
नए अधिकारियों से मिले सीएम मोहन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रोबेशनरी अधिकारियों से कहा कि अगर नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर सरकार की कार्यप्रणाली को समझते और उसका अध्ययन करते हैं तो यह उनके जनकल्याण सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी तरह अगर प्रोबेशनरी अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नदियों को पुनर्जीवित करने, जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार, स्कूल चलें हम अभियान सहित बाकी के महत्वपूर्ण अभियानों के बारे में मैदानी स्तर अध्ययन करेंगे तो उन्हें अपने एडिटिंग टास्क में काफी मदद मिलेगी। इससे मध्य प्रदेश में राजस्व प्रशासन के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मास्टर प्लान तैयार, जानिए क्या बोले CM मोहन यादव?
प्रोबेशनरी अधिकारियों को सीएम की सलाह
सीएम मोहन यादव ने सभी प्रोबेशनरी अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें नए जिंदगी के सफर के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि राजस्व विभाग के अनेक कार्य अब ऑनलाइन चल रहे हैं। पटवारी द्वारा रखे जाने वाले रिकार्ड अलग-अलग लेवल पर संधारित होने से आम लोगों को एक व्यक्ति पर निर्भरता से मुक्ति मिल गई है। इसके अलावा गिरदावरी से जुड़े कामों और बाकी राजस्व कार्यों की प्रक्रिया में आमजन की सुविधा की दृष्टि से बदलाव किए गए है, जो एक क्रांतिकारी परिवर्तन हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines