CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा; गरीब बच्चों के डॉक्टर-इंजीनियर बनने का खर्चा उठाएगी MP सरकार

MP CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को खंडवा के जनजाति छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में एक गरीब छात्रों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

MP CM Mohan Yadav Big Announcement_

MP CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में आयोजित जनजाति छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने जन सभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश के गरीब आदिवासी बच्चों के डॉक्टर, इंजीनियर बनने का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार उठाएंगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार है जो कहती है वह करती है… कांग्रेस की तरह नही है।

सीएम मोहन यादव का ऐलान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनजातीय समाज और गरीब लोगों को सभी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश का कोई बच्चाडॉक्टर बनने या इंजीनियर बनाना चाहता है, तो उसका यह सपना राज्य सरकार पूरा करेगी। उस बच्चे को सिर्फ अपनी तैयारी करनी है। उनकी पढ़ाई का सारा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी।

लंदन की यूनिवर्सिटी पढ़ेगा एमपी का आदिवासी बेटा

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लाइस्टर की हायर स्टडी के लिए जा रहे खंडवा के गारबेड़ी गांव के आदिवासी युवक आशाराम पालवी को भी बधाई दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह बड़ी गौरव की बात है कि प्रदेश का एक आदिवासी बेटा अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जा रहा है। इसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार ने उठाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ