'फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर के विकास के लिए काफी है मध्य प्रदेश', बायर-सेलर मीट में बोले CM मोहन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित नेशनल लेवल के बायर-सेलर सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर के विकास के लिए मध्य प्रदेश काफी है।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav (44)

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित नेशनल लेवल के बायर-सेलर सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने सबसे पहले सम्मेलन का शुभारंभ किया, उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर में काम करने वाले एंटरप्रेन्योर और किसान से कहा कि वह अपनी एक्टिविटीज के साथ-साथ प्रोडक्शन कैपेसिटी अगले 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य बाना कर काम करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके इस लक्ष्य को हासिल करने में उनकी मदद करेगी।

विज्ञापन

फूड प्रोसेसिंग के लिए काफी है मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर के सेक्टर को प्रदेश में बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार एंटरप्रेन्योर और किसानों को हर संभव वित्तीय और तकनीकी सहायता देगी। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर सेक्टर के विकास के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। प्रदेश में आवागमन के साधन, बिजली, पानी, सड़क और स्टोरेज से जुड़ी जरुरी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी सारी सुविधाएं मौजूद है।

विज्ञापन

तारीफ के काबिल है युवा पीढ़ी की इनोवेशन

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉन्ग विजन की वजह से ही आज के समय में देश आर्थिक समृद्धि और विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में निवेश और इंडस्ट्रियल एक्टिविटिज के लिए अनुकूल महौल बना रहे है। इसके साथ ही इन गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रदेश में लगातार रीजनल इंडस्ट्री समिट की सीरीज जारी रहेगी। इन समिट में कृषि सहित फूड प्रोसेसिंग एक्टिविटी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस सेक्टर के यूनिट्स की स्थापना में आने वाली परेशानियों को प्राथमिकता से दूर किया जा रहा है। प्रदेश की युवा पीढ़ी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे इनोवेशन तारीफ के काबिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ