नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के सीधी (Sidhi Accident) में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा NH-39 मोहनिया टनल पर हुआ। बताया जा रहा है कि सीधी में आयोजित कोल महाकुंभ में शामिल होने के लिए कई बसें आईं थीं।

विज्ञापन

कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस जा रही थी और मोहनिया टनल के पास चाय नाश्ते के लिए रुकी थी। तभी पीछे से तभी रीवा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस रोड से नीचे गिर गई और हादसे कई लोग बस के नीचे आ गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1629188287012409345?s=20

विज्ञापन

कुछ लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं मामूली घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भी इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ