Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

कांग्रेस आज जारी करेगी एमपी-छत्तीसगढ़ की लिस्ट, संभावित उम्मीदवारों के नाम आए सामने

MP-Chhattisgarh Congress Candidates List: कांग्रेस आज एमपी और छत्तीसगढ़ की बाकी बची सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि यह लिस्ट देर रात तक जारी होगी। देखें, संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट...

Author
Edited By : Achyut Kumar Updated: Mar 19, 2024 07:30
congress cec meeting mp chhhattisgarh lok sabha candidate list
झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक हुई।

MP-Chhattisgarh Congress Candidates List: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। ऐसी संभावना है कि आज देर रात तक कांग्रेस दोनों राज्यों में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। एमपी में कांग्रेस को अभी 18 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है।

विधायकों को टिकट दे सकती है कांग्रेस

माना जा रहा है कि कांग्रेस के तीन या चार विधायक लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी संभावना है कि पार्टी जबलपुर से लखन घनघोरिया, उज्जैन से महेश परमार, शहडोल से फुन्देलाल मार्को और मंदसौर से विपिन जैन को लोकसभा का टिकट दे सकती है। CEC में भेजने वाली लिस्ट में किसी भी बड़े नेता का नाम शामिल नहीं है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के ये नाम लगभग फाइनल

  • मुरैना- सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), पंकज उपाध्याय
  • इंदौर- अक्षय कांति बम, चिंटू चौकसे
  • खंडवा- अरुण यादव और किशोरी देवी शिवकुमार
  • राजगढ़- प्रियव्रत सिंह, चंदर सोंधिया
  • उज्जैन- महेश परमार
  • विदिशा- अनुमा आचार्य
  • भोपाल- अरुण श्रीवास्तव
  • नर्मदापुरम- संजय (संजू) शर्मा
  • बालाघाट- कंकर मुनजारे, हीना कांवरे
  • गुना- विरेन्द्र रघुवंशी, यादवेंद्र यादव
  • ग्वालियर- प्रवीण पाठक
  • झाबुआ- हर्ष विजय गहलोत
  • जबलपुर- लखन घनघोरिया
  • दमोह- प्रताम सिंह लोधी
  • रीवा- अभय मिश्रा
  • शहडोल- फुंदेलाल मार्को
  • सागर-  गुड्डू राजा बुंदेला
  • मंदसौर- विपिन जैन

छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर आज जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 सीटों (बस्तर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ और कांकेर) पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस लंबे समय से इस पर मंथन कर रही है। छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें हैं, जिसमें 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव के बाद मीसा भारती को भी इस सीट पर मिली हार, क्या 2024 में खत्म होगा BJP का वर्चस्व?

छत्तीसगढ़ में किसे-कहां से मिला टिकट?

  • रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
  • राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • जांजगीर चांपा से पूर्व मंत्री शिव डहरिया
  • महासमुंद से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
  • कोरबा से ज्योत्सना महंत
  • दुर्ग से राजेंद्र साहू

यह भी पढ़ें: Voter List में कैसे चेक करें अपना नाम? अगर नहीं है तो कैसे जुड़वाएं?

First published on: Mar 19, 2024 07:10 AM

संबंधित खबरें