---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Congress Candidate Rohan Gupta Refuses to Contest Election: गुजरात कांग्रेस में लोकसभा उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है। रोहन गुप्ता ने इसके पीछे कुछ निजी कारण बताए हैं।

---विज्ञापन---

Congress Candidate Rohan Gupta Refuses to Contest Election: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा झटका लग गया है। गुजरात में कांग्रेस के उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के अहमदाबाद पूर्व सीट से घोषित उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। रोहन गुप्ता ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।

शक्ति सिंह गोहिल को लिखा पत्र

रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से इनकार के लिए गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को पत्र लिखा है। रोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इसके पीछे पिता के स्वास्थ्य का हवाला दिया है।

---विज्ञापन---

पिता अस्पताल में भर्ती

रोहन गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा- ”गंभीर स्थिति के कारण मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहमदाबाद पूर्व संसद सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं।” हालांकि उन्होंने नए उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा- ”मैं पार्टी द्वारा नामित नए उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा।” रोहन गुप्ता के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस के लिए नए उम्मीदवार की तलाश करना थोड़ा मुश्किल होगा।

---विज्ञापन---

वर्तमान में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के हसमुख पटेल सांसद हैं। कांग्रेस ने अभी तक गुजरात में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस को इससे पहले भी गुजरात में बड़ा झटका लग चुका है। वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया था।

राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं रोहन गुप्ता 

रोहन गुप्ता एक उम्मीदवार होने के नाते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। गुप्ता ने इससे पहले पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। आपको बता दें कि गुजरात में 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव होगा। यहां 7 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन 19 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले BJP के साथ हुआ बड़ा ‘खेला’! इस दिग्गज ने की बगावत

First published on: Mar 18, 2024 11:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola