Khargone Bus Accident: खरगोन में हुए बस हादसे में 24 लोगों की मौत हुई है। जबकि 30 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। इस बीच खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल भी खरगोन पहुंचे जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरटीओ की लापरवाही भी सामने आई है।
आरटीओं पर लापरवाही का आरोप
मंत्री कमल पटेल ने घायलों से मुलाकात के बाद कहा कि आरटीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि आरटीओ की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। आरटीओ जो परमिट जारी करता है, उससे अधिक क्षमता में बसों में सवारियों को बैठाया जाता ह। जबकि ड्राइवर तेजी से बसों को दौड़ाते हैं, जिसके चलते इस तरह के हादसे होते हैं। लेकिन आरटीओ की तरफ से न तो इस तरह की चैकिंग की जाती है। न ही अन्य बातों का ध्यान रखा गया।
आरटीओ विभाग को ओवरलोडिंग बस की चेकिंग करना थी, क्योंकि 35 सवारी की जगह बस में 67 सवारी बैठी हुई थी। बस हादसे में 24 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और भी दोषी अधिकारियों को निलंबित करने का काम भी मध्य प्रदेश सरकार करेगी। फिलहाल घायलों को 50-50 हजार मृतकों को 4 ,4 लाख मुआवजा देने की घोषणा सरकार ने की है।
7 लोग इंदौर रेफर
खरगोन बस हादसे में 40 से ज्यादा घायलों को खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अति गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकि का खरगोन के निजी अस्पताल में भी इलाज जारी है।
बस हादसे में घायल हुए लोगों का कहना है तेज रफ्तार बस चलाने के कारण हादसा हुआ है बस में सवार लोगों मे कोई परिजनों के यह शादी में जाने के लिए निकले थे तो कुछ इंदौर जा रहे थे, लेकिन तभी बस पुल से नीचे गिर गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines