---विज्ञापन---

जबलपुर में उपराष्ट्रपति और CM शिवराज ने किया योगा, MP में योग की शिक्षा होगी अनिवार्य

International Yoga Day: जबलपुर के ग्रैरसन ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 80 देशों में किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है’ योग का […]

---विज्ञापन---

International Yoga Day: जबलपुर के ग्रैरसन ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 80 देशों में किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है’

योग का रंग चोखा

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘योग सभी को करना चाहिए। क्योंकि हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है। योग किसी एक व्यक्ति का न होकर पूरे मानव समाज के लिए हैं। संयुक्त राष्ट्र का इतने ज्यादा वोटों और कम से कम समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को स्वीकृति देना यही भारतीय नेतृत्व और दूरदृष्टि की पहचान है। योग एक ऐसा बीमा है जो बिना ब्याज के चलता है।’ योग दिवस कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

---विज्ञापन---

एमपी में पढ़ाया जाएगा योगा पाठ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपराष्ट्रपति के साथ योग करने के बाद कहा कि ”मध्यप्रदेश के स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। क्योंकि निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करना केवल एक दिवस का काम नहीं है बल्कि रोजाना करना चाहिए। खुद को स्वस्थ रखना भी देश की बड़ी सेवा होती है। अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो अस्पतालों में भीड़ नहीं लगेगी। इसलिए योग करें और स्वस्थ रहे मस्त रहें। हमारा सौभाग्य है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सारा विश्व योगमय है।’

180 देशों में मनाया गया योग दिवस

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम 180 देशों में मनाया गया। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में हैं, जहां योग दिवस का कार्यक्रम शुरू होने से पहले पीएम का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। बता दें कि जबलपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और सीएम शिवराज के अलावा जबलपुर में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी मौजूद रहे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2023 01:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola